मेरठ: मेरठ में चाइनीज मांझे का कहर, शास्त्री नगर में कोचिंग जा रहे छात्र की गर्दन कटी, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Meerut, Meerut | Jun 15, 2026 मेरठ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में सोमवार सुबह कोचिंग जा रहे 11वीं कक्षा के छात्र की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है