गिरिडीह: कोपा-कोगड़ी विवाद में मारपीट, दो घायल; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जांच जारी
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोपा और क़ोगडी के रहने वाले दो लोग मारपीट में घायल हो गए। मंगलवार को 12 बजे दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि कोपा गांव निवासी संतोष दास का विवाद विवाद कामदेव कुमार के साथ चल रहा था। उसी बात का फैसला करने के लिए संतोष दास ने कामदेव कुमार को 7 नंबर योगी में बुलाया।यहां बात चित के बाद फिर मारपीट हो गई।