कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा "दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन" के तहत ग्राम बिलासगढ़ में किसानों को उन्नत किस्म के उड़द बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम सरपंच प्रतिनिधि के निवास पर आयोजित हुआ। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. बी.एल. शाह ने दलहन उत्पादन बढ़ाने और मिशन की जानकारी दी।