मड़ियाहू: मड़ियाहूं में अपना दल कमेरावादी की समीक्षा बैठक संपन्न, लखनऊ कार्यक्रम के लिए किया गया आह्वान
जौनपुर के अपना दल कमेरावादी की मछलीशहर जिला इकाई की मड़ियाहूं विधानसभा समीक्षा बैठक रविवार की सुबह करीब 11 बजे जोगापुर टावर के पास आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश सरोज ने की। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सलाहकार राजेश पटेल मुख्य अतिथि और प्रदेश सचिव दीनानाथ सरोज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।