गभाना: कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भुमिया बाबा मंदिर का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण, मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा
श्रावण मास और कांवड़ मेले को लेकर अलीगढ़ प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार को दोपहर 12 बजे डीएम अवनीश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौंन ने गभाना थाना क्षेत्र के कन्होई स्थित प्राचीन श्री सिद्धनाथ भूमिया बाबा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।