पटना ग्रामीण: दिल्ली विस्फोट मामले की निष्पक्ष जांच की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मांग, कहा- देश की सुरक्षा है सबसे ऊपर
दिल्ली में हुए विस्फोट मामले को सोमवार रात करीब 10:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुखद बताया है। तेजस्वी यादव ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से यह अपील की है कि इस मामले में जो भी दोषी हो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। तेजस्वी यादव ने इस मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।