बरियातु: धांधू मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर, दो लोग घायल
बारियातू बालूमाथ चंदवा मार्ग पर एनएच 22 पर मकईयाटांड़ धांधू मोड़ के समीप रविवार शाम साढ़े सात बजे दो बाईक की आमने सामने टक्कर में दोनों बाईक के चालक घायल हो गए हैं जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के धांधू मुंडा टोला निवासी रामधन मुंडा के पुत्र राजू मुंडा एवं चितरपुर गांव निवासी स्व जगन उरांव के पुत्र कुलदीप उरांव के रूप में हुई है जिनका इलाज बालूमाथ CHC कि जारी है