औरैया: जिला न्यायालय निर्माण स्थल से सरिया चोरी के मामले में एक दर्जन आरोपियों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज की
जनपद के जिला न्यायालय में निर्माणाधीन भवन से सरिया चोरी के मामले में पकड़े गए एक दर्जन आरोपियों की जमानत याचिका बुधवार को न्यायालय ने खारिज कर दी। अपर जिला जज प्रथम ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि ऐसे आरोपियों को रिहा करना समाज की सुरक्षा के लिए उचित नहीं है और इस प्रकार के अराजक तत्वों का स्थान जेल ही है। ककोर स्थित निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर से चो