पलिया: पलिया कोतवाली पुलिस ने कस्बे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पलिया कोतवाली पुलिस ने शनिवार दोपहर कस्बे में चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने प्रेस नोट जारी कर दिया जानकारी। वहीं पलिया कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में विधिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष किया पेश।