मांट: मांट में धूमधाम से ऐतिहासिक रावण मेला संपन्न, रावण जेसीबी पर सवार होकर आया
Mat, Mathura | Oct 20, 2026 श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में बेरु बाबा मंदिर के समीप मंगलवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक रावण मेले को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। पारंपरिक शोभायात्रा के बाद जब रावण जेसीबी पर सवार होकर मेला स्थल पर पहुंचा, तो दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला।