बिसौली: बिसौली में जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल्स फेडरेशन-5 का तृतीय अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ
Bisauli, Budaun | Apr 14, 2026 बिसौली नगर में जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल्स फेडरेशन-5 का तृतीय अधिष्ठापन समारोह मंगलवार को 2 बजे करीब मुड़िया धूरे स्थित भोज रिजॉर्ट में बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष क्षमा वार्ष्णेय एवं वाइस प्रेसिडेंट मुनीश गुप्ता ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गुप्ता से विधिवत पदभार ग्रहण किया।