झांसी: झांसी सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने सपा के पदाधिकारियों के बीच हुई झड़प, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Dec 19, 2024 समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार रात को झांसी पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में उनके सामने ही सपा पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि तय मार्ग की जगह दूसरे रास्ते से प्रदेशाध्यक्ष सर्किट हाउस लाया गया। जिससे कार्यकर्ता स्वागत नहीं कर पाए। इसी बात को लेकर रात करीब 10 बजे गहमागहमी हो गई और बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।