झांसी: झांसी जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से 3 मोबाइल के साथ एक शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Dec 18, 2024 पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में चोरी, लूट, जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा रविवार को झांसी के वीरागंना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से 1 शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 3 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुए। जिसकी अनुमानित कीमत 46 हजार 5 सौ रुपये बताई गई।