झांसी: झांसी से सांस्कृतिक और धार्मिक चुनौतियों से निपटने के लिए सनातन यात्रा का शुभारंभ हुआ
Jhansi, Jhansi | Dec 18, 2024 सनातन सांस्कृतिक संघ के तत्वावधान में बुधवार से सनातन यात्रा का शुभारंभ हो गया। किला रोड पर स्थित क्राफ्ट मेला मैदान से इस यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य अतिथि संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिप्रिया भार्गव ने यात्रा में शामिल बसों को रवाना करते हुए कहा कि सनातन रक्षा यात्रा भारत की विरासत और मूल्यों की रक्षा के लिए एक आहवान है।।