अशोकनगर शहर में रविवार को तार वाले बालाजी मंदिर से खाटू श्याम की भव्य पाल की यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए। शहर के मुख्य चौक चौराहों से होकर यात्रा निकाली। श्रद्धालु युगल सरकार मंदिर पहुंचे, जहां पर बाबा श्याम की पाल की यात्रा का समापन हुआ। इसके बाद अन्य धार्मिक आयोजन हुए।