विभूतिपुर: विभूतिपुर के चोचाही भरपुरा वार्ड 15 में हिस्से से ज्यादा जमीन कब्जा कर किया महिला के साथ मारपीट, दिया आवेदन
चोचाही भरपुरा वार्ड 15 निवासी राम प्रवेश राय की 35 वर्षीय पत्नी चंद्रकला देवी ने अपने फरीक पर जबरन मारपीट कर हिस्से से ज्यादा जमीन कब्जा कर लेने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में एक लिखित शिकायत की है। कहा है कि राम प्रमोद राय, मलिक राय, रंजू देवी एवं अन्य लोगों ने एक राय कर मेरे ऊपर हमला करके लाठी डंडा से मारा की दोनों हाथ के ऊपर जख्म है।