सहारनपुर: UPI पर MDR के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, कहा- डिजिटल भुगतान की लागत बढ़ने से पड़ेगा आर्थिक दबाव
सहारनपुर में 2 अक्टूबर को सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने गांधी पार्क में UPI पर प्रस्तावित Merchant Discount Rate (MDR) के विरोध में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर MRD वापस लेने की मांग की।