देवसर: कीटनाशक पीने से 35 वर्षीय युवक की मौत, वरगवा पुलिस कर रही जांच
जिले के वरगवा थाना क्षेत्र के गुर्नरा में उसे समय अफरातफरी मची जब एक युवक ने कीटनाशक दवा पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वरगवा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की 35 वर्षीय शिवम बैगा ने कीटनाशक दवा जो खटमल मारने के काम में आती है इसका सेवन कर आत्महत्या कर ली है पुलिस ने बताया कि वह पिछले 1 वर्षों से अपनी बीवी बच्चों को लेकर ससुराल में रहता था ।