मंदसौर: मंदसौर पोस्ट ऑफिस में कनाडा भेजे जा रहे पार्सल से 2 किलो अफीम जब्त, आरोपी सीसीटीवी में कैद, फरार
मंदसौर की नई आबादी स्थित पोस्ट ऑफिस में सीबीएन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कनाडा भेजे जा रहे पार्सल से करीब 2 किलो अफीम जब्त की,पार्सल पर नीमच का पता दर्ज था। पूछताछ के दौरान संदिग्ध युवक पोस्ट ऑफिस से भाग गया, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं, सीबीएन टीम आरोपी और नेटवर्क की तलाश में जुटी है,