हायाघाट: चुनाव को लेकर हायाघाट प्रखंड के 103 मतदान केंद्रों के बीएलओ के बीच मतदाता पर्ची बांटा गया
हायाघाट प्रखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर हायाघाट प्रखंड के 103 मतदान केंद्रों के बीएलओ के बीच शनिवार को मतदाता पर्ची हस्तगत करा दिया गया है। इस संबंध में बीडीओ निवेदिता ने बताया कि बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने बूथों के अंतर्गत आने वाले मतदाताओं के बीच निर्धारित समय के अंदर मतदाता पर्ची वितरित कर दें, ताकि चुनाव के दिन मतदाता को दिक्कत न हो।