बैरिया: गंगा के कटान क्षेत्र में दुबेछपरा रिंग बंधा के पास धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, रिंग बंधा पर बढ़ा खतरा
Bairia, Ballia | Mar 3, 2026 एक तरफ गंगा के कटान से लोगों को बचाने के लिए सरकार पानी की तरह पैसे बहा रही है। वहीं दूसरी तरफ खनन माफिया कटान क्षेत्र में ही बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर मिट्टी बेच रहे हैं। हद तो तब हो गई जब रिंग बंधा के पास ही खनन माफिया जेसीबी से खनन करके मिट्टी अन्यत्र ले जाकर बेचने के कार्य में लगे हुए हैं। ना तो उन्हें कोई रोकने वाला है, ना टोकने वाला है। आरोप लगाते हुए