चायल: फकीराबाद में एसडीएम चायल के कैंप में 5 भूमि विवादों का मौके पर निस्तारण, राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम ने हटवाया अतिक्रमण
कौशाम्बी। चायल तहसील के ग्राम फकीराबाद में सोमवार की शाम छह बजे तक उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कैंप लगाकर 5 भूमि विवादों का मौके पर निस्तारण कराया। राजस्व व पुलिस टीम ने अवैध अतिक्रमण हटवाते हुए चकमार्ग चिन्हित कराया और भूमि का सीमांकन किया। कार्रवाई से शिकायतकर्ता संतुष्ट दिखे। समस्त अधिकारी रहे मौजूद लोगों ने ली राहत की सास!