अमरोहा: अमरोहा में डीएम की फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर ठगी की कोशिश
Amroha, Amroha | Jun 8, 2026 अमरोहा में साइबर ठगों की एक नई करतूत सामने आई है। साइबर अपराधियों ने अमरोहा के जिलाधिकारी नितिन गौड़ के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बना ली। आरोप है कि इस फर्जी आईडी से लोगों को मैसेज भेजे गए, जिससे ठगी की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।