कैराना: ईद-उल-अजहा के अवसर पर बहन से मिलने गए युवक और उसकी मां पर हमले के मामले में कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
कैराना नगर के मोहल्ला पीरजादगान निवासी खुर्रम खान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह ईद—उल—अजहा के मौके पर 30 मई को अपनी मां के साथ बड़ी बहन सोबिया से मिलने मोहल्ला अफगानान गया था। आरोप है कि दोपहर में वापस लौटते समय बहनोई अब्दुल्ला, अब्दुल बारी, जनित और मोबीना ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।