कल्याणसर निवासी रूपाराम पड़िहार की पुत्री दीपिका पड़िहार का विवाह 30 नवंबर को उदयरामसर निवासी श्यामसुंदर लेखाला के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर वधूपक्ष ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अनुसूचित जाति जनजाति मानव कल्याण संस्था, बीकानेर द्वारा संचालित अंबेडकर छात्रावास निर्माण हेतु 51हजार भेंट किए।