लापरवाही की हद: बिलासपुर में मरीज को धूप में तड़पता छोड़ भेजा गया जांच के लिए
#cg
बिलासपुर से एक बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच एक मरीज को अस्पताल परिसर से स्ट्रेचर पर ही सोनोग्राफी सेंटर तक ले जाया गया। इस दौरान न तो मरीज के लिए किसी तरह की छाया की व्यवस्था की गई और न ही किसी वैकल्पिक सुरक्षित साधन का इंतजाम किया गया। यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत भी उजागर करती है। सवाल उठता है कि आखिर मरीजों को बुनियादी सुविधाएं कब मिलेंगी? क्या जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई होगी या फिर ऐसे ही लापरवाही के मामले सामने आते रहेंगे!