सगड़ी: अवसनपुर मेन रोड पर ग्रामीणों द्वारा गोवंश लदे वाहन को रोके जाने के मामले में एसपी ग्रामीण का बयान, बताई पूरी सच्चाई
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र में अवसनपुर मेन रोड पर ग्रामीणों द्वारा गोवंश लदे वाहन को बुधवार को रोके जाने का मामला सामने आया था । बताया गया कि गोवंशो को क्रूरता पूर्वक वाहन में लादा गया था जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया । उसी कड़ी में इस मामले को लेकर एसपी ग्रामीण चिराग जैन का बयान आया है । बीडीओ, एडीओ पंचायत व पुलिस टीम मौके पर पहुंची ।