मेरठ: बहसूमा क्षेत्र की विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, थाने में नहीं हुई सुनवाई, SSP से मांगा न्याय
Meerut, Meerut | Nov 4, 2024 बहसूमा क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने बताया कि,उसकी शादी सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गलत नजर रखने लगा था। आरोप है कि,जब वो एक दिन घर मे अकेली थी तो उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।विवाहिता का आरोप है कि, ससुर की शिकायत करने पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया था।