मेरठ: भावनपुर गांव में करंट लगने से 10वीं कक्षा के छात्र की मौत, नहाने के बाद लोहे के तार पर सुखा रहा था कपड़े
Meerut, Meerut | Nov 4, 2024 मेरठ के भावनपुर गांव में बिजली का करंट लगने से 10वीं कक्षा के छात्र कार्तिक की मौत हो गई। कार्तिक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।कुलदीप का बेटा कार्तिक अनुपमा इंटर कॉलेज मे 10वीं का छात्र था। सोमवार करीब 9 बजे वो घर में नहाने के बाद लोहे के तार पर कपड़े सुखा रहा था। तार पर बिजली के होल्डर में बल्ब लगा हुआ था। इसी बीच तार में करंट आ गया।