मेरठ: परतापुर क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस के TSI के साथ रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, एसपी यातायात ने कहा- जांच की जा रही है
Meerut, Meerut | Nov 4, 2024 ट्रैफिक टीएसआई के हमराह होमगार्ड का परतापुर तिराहे में रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, हमराह एक पूर्व हेड कांस्टेबल के बेटे पर कई दिनों से उत्पीडन करने का आरोप लगाकर वीडियो को फर्जी बता रहा है। एसपी यातायात ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र का कहना है कि, वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।