गोहद: छरेंटा गांव में खदानों में होने बाले ब्लास्ट से कई मकानों में आई दरारों को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
Gohad, Bhind | Jun 18, 2026 गोहद विधानसभा के छरेंटा गांव में संचालित काली गिट्टी की खदानों में होने बाले ब्लास्ट से कई मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है तथा लोग दहसत में रहने को मजबूर हैं ग्रामीणों ने समस्या को लेकर विधायक केशव देशाई के नेतृत्व में गुरुवार को कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जिसकी जानकारी कांग्रेस नेता सुरेन्द्र शर्मा ने गुरुवार को लगभग 5 बजे दी।