सिवनी: लखनवाड़ा घाट में छठ पूजन के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़, जमकर की खरीदारी
Seoni, Seoni | Nov 8, 2024 आज 8 नवंबर को सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक लखनवाड़ा के घाट में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समिति के पदाधिकारी महेंद्र बघेल ने बताया है कि आज शुक्रवार को सुबह से ही महिलाओं ने संतान और परिवार की मंगल कामना हेतु व्रत रखकर पूजन की है। इस दौरान महिलाओं की भीड़ भी देखी गई इसके पूर्व महिलाओं ने जमकर पूजन पाठ की सामग्री की खरीदी की।