ग्वालियर गिर्द: मुरार थाना क्षेत्र में बस में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद का मामला, पुलिस ने क्रॉस मामला किया दर्ज
-ग्वालियर से राजस्थान के करौली माता के लिए जा रही बस में बीती रात बवाल हो गया।मुरार थाना के सिंहपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बस रुकी थी। इस दौरान बस में एक सीट को लेकर महिलाओं के बीच विवाद हो गया। जिसमे कुणाल उर्फ बेटू गांधी और विक्रम कुशवाहा में गाली गलौच हो गई। बहस और गाली गलौज से शुरू हुआ यह विवाद मारपीट में बदल गया।