विदिशा नगर: शेरपुरा में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में कराया पोस्टमार्टम
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेरपुरा में रहने वाले 27 वर्षीय राहुल की अज्ञात कारण से मौत हो गई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। वहीं पुलिस मामले की संदिग्धता को देखते हुए उसका पीएम करने में जुटी थी। दोपहर 3 बजे मेडिकल कॉलेज में उसका पीएम कराया है। मामला संदिग्धता के चलते पुलिस परिजनों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।