हरिहरगंज: हरिहरगंज थाना के पास आरबी पैलेस में रॉबर्ट गुप्ता बने रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष
हरिहरगंज थाना के समीप आर.बी. पैलेस में रौनियार वैश्य समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना और नई कमेटी का गठन करना था। सर्वसम्मति से रॉबर्ट गुप्ता को समाज का अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।