ललितपुर: शहर के मोहल्ला नदीपुरा में निर्मित हो रहे पुल के पास सर्विस रोड पर वाहनों का लंबा जाम, लोग परेशान
ललितपुर शहर के मोहल्ला नंदीपुर में नदीपुरा में निर्मित हो रहे पुल के पास बनाए गए सर्विस रोड पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा है। जिसके चलते लोग परेशान दिखे। बहरहाल सूचना मिलने पर जिम्मेवारों द्वारा मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा था। ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सके।