महासमुंद: अवैध धान पर प्रशासन की सख्ती, 258 मामलों में 30 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध परिवहन व भंडारण पर एक्शन
शनिवार को शाम तकरीबन 4:00 बजे जिला प्रशासन ने दी जानकारी, अवैध धान पर प्रशासन की सख्ती 258 मामलों में 30 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त महासमुंद/ जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण और विक्रय पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई जारी है। अब तक 258 प्रकरणों में 30,126 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीमें लगातार जांच कर रही है।