बोध गया: मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने 25.875 लीटर विदेशी शराब किया जब्त,शराब तस्कर हुआ फरार
Bodh Gaya, Gaya | Jun 20, 2026 मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने श्रीपुर मोड के समीप से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने शनिवार की शाम 7बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है।इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।