BDO सीके सिंह के निर्देश पर आवास योजना के ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहन महरा ने बुधवार शाम 5 बजे तक आसनबनी पंचायत में निर्माणाधीन आवासों का हाल जाना और संबंधित लाभुकों को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बताया कि समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर भुगतान की गई राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी। मुखिया व पंसस प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, सहायक मौजूद थे।