सांगानेर: शिवदासपुरा में एक करोड़ रुपए के विवाद में व्यापारी की हत्या, 2 दिन से लापता व्यापारी का शव सड़क किनारे खड़ी कार में मिला
शिवदासपुरा थाना इलाके में 1 करोड़ रुपए के विवाद में व्यापारी की हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल 2 दिन से लापता व्यापारी का शव सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी कार में मिला। इसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने व्यापारी की हत्या के बाद शव को चारे के ढेर में छुपा दिया था। इसके बाद से लाश को ठिकाने लगाने की फिराक में था।