भिवानी: भिवानी में भवन निर्माण मजदूरों ने श्रम मंत्री के नाम सोपे ज्ञापन 10 मांगे पूरी करने की कहीं बात
भवन निर्माण कारीगर मज़दूर यूनियन हरियाणा के जिला सचिव धर्मवीर सिंह ने कहा कि भवन निर्माण मजदूर-कारीगर और असंगठित क्षेत्र के अन्य निर्माण मजदूरों ने लम्बे संघर्ष से पंजीकरण कराने और सामाजिक सुरक्षा पाने का अधिकार 1996 के कानून के तहत प्राप्त किया हुआ है। इसके तहत इन्हें कुछ आर्थिक सहायता, सुविधाएं, हितलाभ मिलना सम्भव हो सका।