भिवानी: गांव ढाणी चांग में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चुराए लाखों रुपए के जेवरात और साढे चार लाख रुपए की नगदी
गुजरानी चौकी पुलिस को दी शिकायत गांव ढाणी चांग निवासी बजरंग सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गया था। जब घर पर आए तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर अलमारी से लाखों रुपए की कीमत के सोने चांदी के जेवरात और साढ़े चार लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।