भिवानी: न्यू भारत नगर निवासी व्यक्ति से साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड सर्विस के नाम पर ठगे 272744 पुलिस ने किया मामला दर्ज
साइबर अपराध थाना पुलिस को दी शिकायत में न्यू भारत नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके पास किसी अनजान नंबर से काल आया, जिसने कहा कि वह आरबीएल बैंक से बात कर रहा है। उसने कहा कि तुम्हारे क्रेडिट कार्ड की सर्विस ऑफ है, जिसे आन कर दो, नहीं तो 4600 रुपये सर्विस चार्ज लगेगा। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से चार ट्रांजेक्शन हुई, जिनमें 2,72,744 रुपये ठग लिए।