राजस्थान क्रिकेट संघ में चल रहा सियासी विवाद अब नए मोड़ पर आ गया है विपक्ष द्वारा सरकार को घेरने के बाद अब सरकार की ओर से गठित एडहॉक कमेटी के सदस्य ने ही मौजूदा कन्वीनर डीडी कुमावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है कमेटी के चार सदस्य धनंजय सिंह खींवसर आशीष तिवारी पिंकेश जैन मोहित ने सहकारिता विभाग के रजिस्टर को लेटर लिखकर नए कन्वीनर को नियुक्त करने की मांग की है।