शिवसागर: 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी सोनहर डेम का जीर्णोद्धार नहीं हुआ, हजारों एकड़ खेत का सिंचाई कार्य प्रभावित
शिवसागर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनहर पंचायत के सोनहर गाँव में बना सोनहर डेम का जीर्णोद्धार नहीं होने के कारण सेकड़ो किसानों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड रहा है। बताते चले की यह डेम करीब 5 वर्षो से क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं आज शुक्रवार को दोपहर 2बजे के करीब जानकारी देते हुए दीपक चौबे ने कहा की सरकार निष्क्रिय हो चुकी है। हम किसानों का कोई सुनने वाला नहीं