सिकंदरा: सिकंदरा नगर पंचायत में नाला सफाई को मिली रफ्तार, शुरू हुई मिनी पोकलेन मशीन
सिकंदरा नगर पंचायत क्षेत्र में नाले की साफ-सफाई को लेकर बड़ी पहल की गई है। मानव बल की कमी से जूझ रही नगर पंचायत ने अब सफाई कार्य को गति देने के लिए गुरूवार 2 बजे मिनी पोकलेन मशीन की व्यवस्था की है। बताया जाता है कि नगर पंचायत के 12 वार्डों में नालों की सफाई के लिए सीमित कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।