पट्टी: बाबा बेलखरनाथ धाम के खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को भावभीनी विदाई, कर्मचारियों की आंखें हुईं नम
विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम के खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह के 30 वर्षों की सरकारी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को ब्लॉक सभागार में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों और सचिवों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना