रक्सौल: रक्सौल से नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने जनता का आभार व्यक्त किया, कहा- जन समर्थन के लिए जनता का आभारी हूं
रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रमोद कुमार सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया है। स्थानीय लोगों ने कहा की यह जीत विकास और भरोसे की है। वहीं नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जन-समर्थन मिला है,उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है।