पथरगामा: पथरगामा आकाशीय बिजली गिरने से दो पशु की मौत पशुपालक को हुआ भारी नुकसान।
प्रखंड के माल निस्तार पंचायत अंतर्गत हरकठा गांव में गुरुवार की शाम आई तेज हवा और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो पशु की मौत हो गई इस घटना में पशुपालक परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार हरकठा गांव निवासी रमेश हांसदा की पत्नी श्रीमती हेंब्रम बैंक से कर्ज लेकर चार पशु की खरीदारी कर पशुपालन कर रहे थे।