मखदुमपुर: शिवनगर गांव में गहराया पेयजल संकट, 100 घरों के लिए केवल एक चापाकल
मखदुमपुर प्रखंड का शिवनगर गांव इन दिनों भीषण पेयजल संकट से जूझ रहा है। वाणावर पहाड़ की तलहटी में बसे इस गांव की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। गांव चारों ओर से प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा जरूर है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है।शुक्रवार के दिन 4 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मात्र एक चापाकल है।